कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेवरा में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई तिरंगा बाइक रैली के दौरान डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद सामने आया है। सोमवार को गांव के कुछ ग्रामीणों ने समाधान दिवस में एसडीएम को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का जानबूझकर अपमान करने का आरोप लगाया।


शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, 15 अगस्त को कोंच के पंचानन चौराहा से युवाओं ने तिरंगा बाइक रैली निकाली थी। दोपहर में रैली ग्राम भदेवरा स्थित पंचायत भवन पहुंची, जहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाना था। आरोप है कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगा हुआ था। इस पर रैली में शामिल लोगों ने मोबाइल फोन के माध्यम से ग्राम प्रधान से संपर्क किया। प्रधान ने ताले की चाबी गांव में ही किसी व्यक्ति के पास होने की बात कहते हुए तलाश करने की बात कही। काफी प्रयास के बाद भी ताला नहीं खुल सका, जिसके चलते रैली में शामिल लोगों ने गेट पर ही प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रतिमा स्थल पर ताला लगाए जाने से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं, ग्राम प्रधान भानु जाटव ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत बताया है। एसडीएम अभिनव कुमार ने पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *