Jalaun News:कार-बाइक की भिड़ंत के बाद पानी भरे गड्ढे में गिरे चारों, मौत – All Four Die After Falling Into A Water-filled Pit Following A Collision Between A Car And A Bike
उरई/माधौगढ़। भाई दूज पर बहन के घर टीका कराने बाइक से महिला, उसकी बेटी और भतीजे को लेकर जा रहा युवक महोई गांव के पास लिफ्ट कैनाल के सामने कार की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद बाइक सवार सभी लोग पानी भरे गड्ढे में जा गिरे। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार मध्य प्रदेश के भिंड जिले के सुंदरपुरा निवासी आनंद राजावत के नाम पंजीकृत है। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग गए। ……


