Jalaun News:खाद वितरण शुरू, फिर भी कई समितियों पर किसानों की परेशानी बरकरार – Fertilizer Distribution Has Begun, Yet Farmers Continue To Face Difficulties At Many Cooperatives
उरई। सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद जिले में खाद वितरण व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। करीब 15 दिन बाद समितियों के खुलने से किसानों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार को सिरसा कलार और जखा समितियों पर डीएपी का वितरण शुरू हुआ, लेकिन दमरास में खाद उपलब्ध न होने और नियामतपुर में सचिव के दूसरे केंद्र पर ड्यूटी होने से किसानों को खाद नहीं मिल सकी। उधर, माधौगढ़ क्षेत्र की 18 बी-पैक्स समितियों पर भी कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद खाद वितरण शुरू हो गया। ……


