उरई। खेत में काम करते समय पैर में सांप के डसने से किसान की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम कुरसेंड़ा गांव निवासी गिरजा शंकर (55) मंगलवार शाम तिल के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डस लिया। उनके शोर मचाने पर आसपास मौजूद किसान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उनके पुत्र रोशन शर्मा को दी।

रोशन शर्मा पिता को गंभीर हालत में सीएचसी माधौगढ़ लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने कुछ देर इलाज करने के बाद गिरजा शंकर को मृत घोषित कर दिया। पुत्र ने बताया कि उनके पिता खेती का काम करते थे। सूचना पर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें