संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

Updated Thu, 24 Sep 2026 02:18 AM IST


Torchlight procession taken out demanding a Bundelkhand state.



टहरौली। बुधवार को बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने कस्बे में बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला। बाबू सिंह यादव और मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय ने इसका नेतृत्व किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रभु श्रीराम को साक्षी मानकर तीन वर्ष में राज्य बनाने का वादा 12 वर्ष बाद भी अधूरा है। सत्तादल के जनप्रतिनिधियों पर मांग प्रभावी ढंग से न उठाने का आरोप लगा। मोर्चा अध्यक्ष भानु सहाय ने ‘तुम्हें प्रभु राम कौ कोल (कसम)’ अभियान शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत आगामी चुनावों में लोगों को ‘राम बंधन’ कलावा बांधकर जागरूक किया जाएगा। 21 अक्तूबर से झांसी के गांधी उद्यान में अनशन और सत्याग्रह शुरू होगा। प्रधानमंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को खून से पत्र लिखने की भी घोषणा की गई। रिक्त पदों को भरने और अवैध नर्सिंग होम की जांच की भी मांग की गई




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें