उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 26 अगस्त की रात करीब 11 बजे महिला अपने घर में थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का युवक घर में घुस आया और महिला का हाथ पकड़कर उसे कमरे की ओर ले जाने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला।

परिजनों का आरोप है कि युवक ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की। विरोध करने और घटना की शिकायत करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *