उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को दिसंबर का महीना परेशानी भरा रहेगा।

क्योंकि झांसी मंडल सहित लखनऊ मंडल में ट्रैक रखरखाव के काम के चलते इस लाइन से गुजरने वाली ग्वालियर बरौनी छपरा मेल जैसी दैनिक ट्रेन को 34 दिनों के लिए निरस्त कर दिया गया है। वहीं, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली साप्ताहिक समेत तीन पैसेंजर ट्रेनों का भी उनके निर्धारित दिनों में संचालन नहीं किया जाएगा। जिससे लखनऊ, गोरखपुर, गोंडा जाने वाली यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

रेल की अपेक्षा बस का किराया अधिक होने से अधिकांश लोगों का रुझान रेल से यात्रा करने के लिए अधिक रहता है। ऐसे में रेल प्रशासन द्वारा ट्रेनों का संचालन रोक देने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के मोहल्ला नया रामनगर निवासी गारमेंट व्यापारी नीरज कुमार निरंजन का कहना है कि उन्हें व्यापार के लिए लखनऊ व गोरखपुर जाना पड़ता है।

छपरा मेल के निरस्त होने के कारण उन्होंने बुधवार को अपना रिजर्वेशन निरस्त कराया है। उनका कहना है कि अब सड़क के रास्ते जाने में अधिक खर्च उठाना पड़ेगा। उन्होंने रेल प्रशासन की निर्णय को यात्रियों के हित में गलत बताया है। कहा कि ट्रेनों को लखनऊ तक संचालित किया जा सकता है।

स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि ट्रैक के रखरखाव के चलते कुछ ट्रेनें निरस्त हैं और कुछ डायवर्ट की गईं हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *