माधौगढ़। थाना क्षेत्र के जमरेही अव्वल गांव में पत्नी से मनमुटाव के बीच युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह ही अहमदाबाद से गांव आए युवक का शव बुधवार सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला।

थाना क्षेत्र के जमरेही अव्वल निवासी मनीष भदौरिया (35) अहमदाबाद में पानीपूरी का काम करता था। उसके छोटे भाई विपिन भदौरिया ने बताया कि मनीष की पत्नी राधा देवी अपनी दो बेटियों जानवी और बुलबुल व बेटे राज के साथ अहमदाबाद में रहती है। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था।

मंगलवार रात मनीष ने पत्नी राधा को फोन किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद उसने छोटे भाई विपिन से अपने साढ़ू राकेश के माध्यम से पत्नी से बात कराने को कहा। इसके बावजूद बातचीत नहीं हो पाई। इससे मनीष काफी परेशान था। रात में उसने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह भाई विपिन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई।

घटना के बाद से मृतक की मां अरुणा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि मनीष मंगलवार सुबह ही गांव आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी विनोद मिश्रा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *