
उरई में सातवीं की छात्रा प्रतीक्षा बनीं एक दिन की डीएम
– फोटो : amar ujala
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad07695242c84527e09f243″,”slug”:”orai-seventh-grade-student-pratiksha-became-dm-for-a-day-she-listened-to-grievances-issued-instructions-2026-10-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”उरई: सातवीं की छात्रा प्रतीक्षा बनीं एक दिन की डीएम, सुनीं समस्याएं और दिए निर्देश, प्रशासन की समझीं बारीकियां”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई में सातवीं की छात्रा प्रतीक्षा बनीं एक दिन की डीएम
– फोटो : amar ujala
उरई जिले में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मडोरा की कक्षा सात की छात्रा प्रतीक्षा को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनाया गया। जिलाधिकारी समीर ने बुके देकर उनका स्वागत किया और अपनी कुर्सी पर बैठाकर प्रोत्साहित किया।
इस दौरान प्रतीक्षा ने जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रतीकात्मक जिलाधिकारी की भूमिका निभाते हुए प्रतीक्षा को प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने और जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को करीब से जानने का अवसर मिला।