कोंच। बकाया राजस्व वसूली के लिए विद्युत विभाग का अभियान लगातार जारी है। रविवार को नगर के गांधीनगर, सुभाष नगर और आजाद नगर मोहल्लों में अभियान चलाकर बकायेदार उपभोक्ताओं से पांच लाख रुपये की वसूली की गई। वहीं, बकाया जमा नहीं करने पर 31 बिजली कनेक्शन काट दिए गए।


एसडीओ धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में विद्युत कर्मियों ने तीनों मोहल्लों में बकायेदारों के घर पहुंचकर पांच लाख रुपये राजस्व वसूली की। इस दौरान बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए हर महीने निर्धारित समय पर बिल जमा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि बकाया राजस्व वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ ही आरसी जारी कर प्रशासन के माध्यम से वसूली कराई जाएगी। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *