= राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ में हुई प्रतियोगिता

जालौन। प्राथमिक विद्यालय नैनपुरा की प्रधानाध्यापिका रीनू पाल ने सप्तम राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता के गणित वर्ग में सफलता हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और शिक्षकों ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटकर बधाई दी।

शिक्षा विभाग की ओर से पहले जनपद स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें रीनू पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद उनका चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। 12 से 16 अक्तूबर 2026 तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के चयनित शिक्षकों ने शिक्षण सामग्री तैयार कर निर्णायक मंडल के सामने उसका प्रदर्शन किया। मूल्यांकन में सामग्री की उपयोगिता, सीखने के निर्धारित लक्ष्यों से जुड़ाव, कक्षा में व्यावहारिक प्रयोग, आकर्षक स्वरूप और प्रस्तुतीकरण को आधार बनाया गया। इन मानकों पर रीनू पाल ने गणित वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी सफलता पर साथी शिक्षकों और अभिभावकों ने बधाई दी।



Source link