Jalaun News:हैदराबाद में दम दिखाएंगे जालौन के आठ युवा एथलीट – Eight Young Athletes From Jalaun To Showcase Their Mettle In Hyderabad
उरई। जिले के 10 युवा एथलीट राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे। इंदिरा स्टेडियम में 24 अक्तूबर को आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए किया गया है। प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद की वोक्सैन यूनिवर्सिटी में होगी। जालौन एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि अंडर-16 वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज उरई के आनंद कुमार, बाल भारती इंटर कॉलेज के अभय सिंह ने जगह बनाई है।…


