http://www.a2znewsup.com


पर्वत सिंह बादल (ब्यूरो चीफ जालौन)✍️
(उरईजालौन) उरई: जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी ने अपने कलेक्ट्रेट उरई स्थित कार्यालय में प्रातः 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतें सुनीं। सुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समाधान पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ किया जाए ताकि किसी भी नागरिक को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जन सुनवाई के दौरान कई शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जिससे उपस्थित फरियादियों ने संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन जनता की पहुंच में रहे, यह सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। शासन की मंशा के अनुरूप जनहित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z News UP
खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *