www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻


    
  (उरई जालौन )
पंचायती राज मंत्री जी उ०प्र० सरकार के निर्देशन में उप निदेशक (पंचायत) पंचायती राज निदेशालय उ०प्र०/ नोडल अधिकारी योगन्द्र सिंह कटियार द्वारा जनपद में आज जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं०) / जिला परियोजना प्रबन्धक / जिला कंसलटेंट के साथ जनपद मुख्यालय पर पंचायती राज विभागान्तर्गत संचालित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 एवं अन्य विभागीय योजनाओं की कार्यवार विस्तृत गहन समीक्षा की गयी।
विभागीय समीक्षा के साथ-साथ ग्राम पंचायत राहिया विकासखण्ड डकोर का स्थलीय सत्यापन किया गया, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 अन्तर्गत सामुदायिक शौचालय, आर०आर०सी० केन्द, व्यक्तिगत शौचालय एवं पंचायत भवन इत्यादि कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय राम अयोध्या प्रसाद जिला पंचायत राज अधिकारी, बलवीर सिंह सेंगर सहायक विकास अधिकारी (पं०) विकासखण्ड-डकोर के साथ-साथ अन्य विकास विकासखण्डों के समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचा०), समस्त जिला कन्सल्टेंट व जिला परियोजना प्रबन्धक, ग्राम प्रधान सरला देवी, सचिव रामबिहारी वर्मा, पंचायत सहायक, कन्सल्टिंग इन्जीनियर व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी महोदय द्वारा आर०आर०सी० केन्द्र एवं सामुदायिक शौचालय के संचालन हेतु व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

अभी अभी की खबरें