http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️

(उरईजालौन)उरई:  जनपद जिला मुख्यालय उरई में आज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पाठकपुरा में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, डिप्टी कलेक्टर सौरभ कुमार पाण्डेय, चेयरमैन प्रतिनिधि विजय चौधरी, अधिशाषी अधिकारी राम अचल कुरील सहित कई संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब के सामाजिक न्याय, समता और संविधान निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
समारोह में स्थानीय लोगों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने पुष्प अर्पित कर डॉ. अंबेडकर को नमन किया।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें