बरईपार। ग्राम सराय इस्माइल घघरिया में आदर्श कला मंडल के तत्वावधान में ऐतिहासिक नाटक ‘पद्मावत (चित्तौड़ का फूल)’ का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के सशक्त अभिनय, प्रभावशाली संवाद और जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के बाद क्षेत्र में कलाकारों के अभिनय की खूब चर्चा हो रही है। नाटक में मुकेश सिंह ने राजा रतन सिंह, कमलेश उपाध्याय ने अलाउद्दीन खिलजी और महेंद्र उपाध्याय ने गोरा-बादल की भूमिका निभाई। तीनों कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से पात्रों को जीवंत कर दिया। विशेष रूप से उनके संवाद और भावपूर्ण अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।


ऐतिहासिक कथानक पर आधारित इस नाटक में वीरता, शौर्य, स्वाभिमान और त्याग की भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की सधी हुई संवाद अदायगी और बेहतर मंचीय प्रस्तुति ने आयोजन को यादगार बना दिया।

आदर्श कला मंडल की इस पहल को क्षेत्र की लोककला और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने की दिशा में सराहनीय प्रयास माना जा रहा है। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें