
दुर्घटनाग्रस्त कार।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच की तरफ से आ रही हुंडई कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में अयोध्या में तैनात निर्माण नलकूप खंड विभाग के जेई की मौत हो गई।
गोरखपुर निवासी जेई धर्मेंद्र कुमार यादव बहराइच के नानपारा में चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे।
हादसा नवीन मार्डन थाना कटरा क्षेत्र के कटरा में शनि मंदिर के पास बौद्ध परिपथ पर हुआ।
कटरा पुलिस व डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची।
