संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 15 May 2025 12:15 AM IST

{“_id”:”6824e4caca2a75b3900948f4″,”slug”:”jewellery-and-cash-stolen-from-the-bag-of-a-woman-returning-from-basrehar-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-137187-2025-05-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: बसरेहर से लौट रही महिला के बैग से आभूषण और नकदी चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 15 May 2025 12:15 AM IST

बेवर। बसरेहर से बेवर लौटते समय महिला के बैग से आभूषण और नकदी चोरी हो गई। रास्तें में टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम दिया।
थाना क्षेत्र के गांव भारापुर निवासी शशि पत्नी आनंद कुमार ने बताया कि बुधवार को वह बसरेहर से एक प्राइवेट बस में बैठकर बेवर आ रही थीं। कुसमरा से एक अज्ञात महिला उनके बगल में आकर बैठी, जो बेवर मंडी समिति के सामने उतर गई। कुछ देर बाद जब कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने अपना बैग जांचा। बैग में रखे पर्स में उनकी सोने की चेन, मंगलसूत्र और कुछ नकदी गायब मिली। तुरंत थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी और अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस में सवार अन्य यात्रियों और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।