गरौठा। ग्राम खड़ौरा में तैनात लेखपाल द्वारा तहसील के अधिवक्ता के साथ की गई अभद्रता महंगी पड़ गई है। तहसील के अधिवक्ताओं के विरोध पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने तहसीलदार की जांच रिपोर्ट पर लेखपाल को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि में लेखपाल को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में संबद्ध किया गया है।




गौरतलब है कि विगत दिनों अधिवक्ता सूरज सिंह यादव द्वारा वादकारी के कार्य के लिए लेखपाल के पास गए थे। उस दौरान लेखपाल के न मिलने पर अधिवक्ता ने फोन पर लेखपाल से बात की थी। इसके एक दिन बाद लेखपाल ने अधिवक्ता से दूरभाष पर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी, जिसका ऑडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिससे तहसील गरौठा के अधिवक्ताओं ने लेखपाल के प्रति विरोध दर्शाया था। शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी ने इसकी जांच तहसीलदार को सौंपी थी। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर तहसीलदार ने इसकी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपी थी। उपजिलाधिकारी ने रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *