आबकारी टीम ने शनिवार को कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 189 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान दो आरोपियों को पकड़ते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।
आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम ने सीपरी बाजार के डेरा पाड़री, फिल्टर चौराहा एवं उनाव बालाजी मार्ग, कोट बेहटा के पास दबिश दी। इस दौरान एक व्यक्ति इलेक्ट्रिक स्कूटी से 46 पौव्वा देशी शराब सहित 189.20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। यहां से दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके साथ ही टीम ने ओवर रेटिंग को देखते हुए देशी शराब एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया। दुकानों के स्टॉक का स्टॉक पंजिका से मिलान कराया।
