इनरव्हील क्लब झांसी मेन का 47वां अधिष्ठापन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डा. मनीषा बाजपेयी रही। निवर्तमान अध्यक्ष रीका कामरा ने वर्षा राय (बसेरा ग्रुप) को नए सत्र का कार्यभार सौंपा।




नई कार्यकारिणी में डा. रचना भसीन को सचिव, डा. सविता दुबे को कोषाध्यक्ष, संध्या अग्रवाल को उपााध्यक्ष, रश्मि गुप्ता को आईएसओ, माला मेहरोत्रा को एडीटर, डा. शुशुम शिवहरे को सीजीआर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में नीलू साहू एवं वाणी राय ने सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। क्लब द्वारा भारती हांडा, निरूपमा चौबे, सुमन राय, नीलम गुप्ता, अलका जैन एवं सीता गुप्ता को कार्यसमिति सदस्य घोषित किया गया। दस सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई। इससे पहले बचपन डे केयर स्कूल में कर्तव्य इनरव्हील के सौजन्य से कूलर, पंखे एवं स्टेशनरी वितरित किए गए। कार्यक्रम में आशा राज, संध्या उक्सा, डा. सुनीता अरोरा, आरती सिंह, रश्मि अग्रवाल, उषा अग्रवाल, डा. अलका सेठी, डा. नीति शास्त्री आदि मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें