एक साथ चार मोरों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एक मोर का उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची वन विभाग टीम ने मौत की वजह जानने के लिए मोरों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृत अवस्था में मोर
– फोटो : संवाद
खबर वहीं जो सत्य हो©

{“_id”:”6932d77ba431054b2f09f516″,”slug”:”jhansi-panic-due-to-death-of-four-peacocks-treatment-of-one-continues-2025-12-05″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi: एक साथ चार राष्ट्रीय पक्षियों की मौत से हड़कंप, एक का इलाज जारी, मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग टीम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मृत अवस्था में मोर
– फोटो : संवाद
कस्बा टहरौली खास के पठानी मुहल्ला में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे चार राष्ट्रीय पक्षी मोरों के मृत मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने मृत मोरों को राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) में लपेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में सम्मान के साथ दफन कराया।