महोबा के कबरई इलाके में चार दिन पहले सड़क हादसे में घायल 11वीं के छात्र ओम सोनी (15) की रविवार को झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। ओम अपने ताऊ के साथ कोचिंग जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी।


कबरई के इंद्रा नगर निवासी ओम पुत्र राजकुमार सोनी शिशु शिक्षा निकेतन स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। पिता प्राइवेट काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि सात अक्तूबर को उसके ताऊ शिवकुमार उसे कोचिंग छोड़ने के लिए पैदल जा रहे थे। रास्ते में सामने से तेज गति में आ रहे ट्रक ने ओम को टक्कर मार दी। हादसे में ओम गंभीर रूप से घायल हो गया, शिवकुमार बच गए।

नाजुक हाल में ओम को सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे महोबा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले आए। ओम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें समृद्धि (13) और जाह्नवी (4) हैं। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की आगे जांच महोबा पुलिस कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *