लखनऊ। सुधार कार्यों के कारण शहर के कई इलाकों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। आईआईएम रोड उपकेंद्र से जुड़ी एसआर कॉलोनी, बालाजी एन्क्लेव, अनंत विहार, केंद्रीय विद्यालय, मेडिकल कैरियर, डेंटल कॉलेज, सहारा सिटी होम, ज्ञान सिटी में सुबह 11 से 11:45 बजे तक और शाम पांच बजे से 5:45 तक बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा शास्त्री होटल, सुभाष कॉलेज, मुबारकपुर एरिया, राम चंद्र मिशन कॉलोनी, आरकेपुरम कॉलोनी, दिगुरिया गांव, अलीनगर, रोशनाबाद, घैला, मानखेड़ा, भुड़पुरवा, बरी एन्क्लेव, मुताक्कीपुर, चंदननगर, तरहिया ,सदाबहार कॉलोनी में भी इस दौरान बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर के विराजखंड उपकेंद्र के विनम्रखंड 1,2,3, विराजखंड -5 और तखवा गांव की बिजली दोपहर एक से 45 मिनट के लिए बाधित रहेगी। ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के विकासखंड के कुछ उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी।
