खेरागढ़। कस्बे में रविवार को देवी मां की भक्ति की बयार बहती नजर आई। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भव्य कलश यात्राएं निकालीं। बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर निकलीं इन यात्राओं से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।


देवी मां के जयकारों से कस्बे के मुख्य मार्ग गूंज उठे और जगह-जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अलग-अलग मार्गों से होकर गुजरीं इन यात्राओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कस्बे में करीब 1 दर्जन स्थानों पर सार्वजनिक रूप से पंडाल सजाकर देवी मां की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जहाँ सुबह और शाम विधि-विधान से पूजा-आरती की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *