भरथना। कस्बा के मिडिल स्कूल मैदान में चल रहे श्रीराम लीला महोत्सव में शनिवार रात भगवान श्रीराम के जन्म और बाल लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। श्रीराम जन्म की लीला के दौरान पंडाल जयकारों से गूंजता रहा।

लीला में दिखाया गया कि राजा दशरथ संतान प्राप्ति के लिए चिंतित थे। संतान प्राप्ति के उद्देश्य से उन्हें फल दिया गया, जिसे राजा दशरथ ने अपनी तीनों रानियों में बांट दिया। इसके बाद तीनों रानियों को संतान प्राप्ति हुई। महल में खुशियां छा गईं और अयोध्या में बधाइयां गूंजने लगीं।

इसके बाद राजा दशरथ के चारों पुत्रों के नामकरण का प्रसंग मंचित किया गया, जिसमें राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के नाम रखे गए। आगे भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का मंचन हुआ। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, विनोद यादव प्रधान, सत्यप्रकाश यादव राजा, कमेटी अध्यक्ष रोहित यादव, महामंत्री गणेश कौशल, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी, विनोद पटेल, योगेश जैन, अवधेश सविता, गिरीश शुक्ला और डॉ. सुनील बाजपेई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *