शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत रविवार को महिला पुलिस कर्मियों ने महानगर में जन-जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।




एसपी डॉ. अरविंद कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ सदर सिमरन सिंह, सीओ महिला अपराध आसमा वकार की अगुवाई में महिला थाना से रैली निकली। इलाइट चौराहा, जीवनशाह तिराहा, जल निगम कार्यालय के रास्ते महिला थाना पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों ने रास्ते में मिले नागरिकों, महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। इस दौरान थानेवार भी आयोजन हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *