कोतवाली के बाबा का आटा इलाके से पुलिस ने पुरी के खेत में जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ कोतवाली में जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने विनोद कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, गौरव कुशवाहा एवं आकाश यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी में कुल 45,480 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा 6 मोबाइल फोन एवं 5 मोटरसाइकिलें भी कब्जे में ली गईं।
