कोतवाली के शिवाजी नगर में किराए के मकान में दीपमाला (20) पुत्री राजू परिहार ने फंदे से लटककर जान दे दी। घर में वह अकेली थी। फोन न उठाने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। इसके बाद दरवाजा तोड़ने पर उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपमाला ने इस साल इंटर पास किया था। पढ़ाई को लेकर वह अवसाद में रहती थी। उन्होंने आशंका जताई कि इस वजह से ही उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।




मूल रूप से जालौन के माधौगढ़ के बंगरा गांव की रहने वाली दीपमाला तीन बहनों में सबसे छोटी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बड़ी बहन साक्षी की शादी हो चुकी। वह गोरखपुर में रहकर प्रापर्टी डीलिंग का काम करती है। झांसी में उसका किराये का मकान है। इसमें दीपमाला कुछ दिनों के लिए रहने आई थी। दो दिनों बाद उसे भी अपनी बहन साक्षी के पास जाना था। बुधवार रात दीपमाला फोन नहीं उठा रही थी। काफी देर तक उसके फोन न उठाने पर परिजनों ने पड़ोसियों को भेजा। उनके आवाज देने पर भी दीपमाला ने दरवाजा नहीं खोला। सूचना मिलने पर बड़ागांव गेट चौकी इंचार्ज ओंमकार पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में जब दरवाजा तोड़ा गया, तब अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। उसके सुसाइड करने की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी यहां पहुंच गए। कोतवाल राजेश दुबे ने बताया कि परिजन पढ़ाई के तनाव में आकर सुसाइड करने की बात बता रहे हैं। उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें