पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। ऐसे में दिन के तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। देर शाम से ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई और फिर रात में बारिश होने लगे, जो कि देर रात तक जारी रही। इससे मौसम सुहावना हो गया।




नौतपा की शुरुआत से ही झांसी खूब तप रहा था लेकिन बृहस्पतिवार से सक्रिय हुए पश्चिमी ने मौसम का मिजाज एकदम से बदलकर रख दिया। इसका असर बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छा गए। हालांकि, दोपहर होते-होते बादल छट गए और फिर धूप निकल आई। इसके बावजूद पिछले दिनों की तुलना में सूरज की तपिश कम रही। अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 5.8 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। कई दिनों बाद ऐसा मौका आया, जब पारा सामान्य से कम रहा। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब शनिवार को भी बारिश के आसार हैं। 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा से हवा भी चल सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *