झांसी ललितपुर हाईवे पर बडोरा गांव के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर ने लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में 12 किसान एवं मजदूर घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे तालबेहट के कड़ेसरा गांव से सब्जी लादकर बबीना की भेल मंडी की ओर लोडिंग जा रही थी। उसी दौरान उधर से गुजर रहे कंटेनर का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे तेज धमाका हुआ। कंटेनर चालक नियंत्रण खो बैठा। कंटेनर रॉग साइड जा पहुंचा। सामने से आ रही लोडिंग से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडिंग खाई में जा गिरी। लोडिंग के परखच्चे उड़ गए। हादसे में आकाश कुशवाहा (30), फूला देवी(60), शांति देवी(60), रामकुंवर(40) एवं सखी(60) निवासी कड़ेसरा, तालबेहट समेत बारह घायल हो गए। थाना प्रभारी विनय साहू के मुताबिक घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *