तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार डिलेवरी ब्वॉय की मौत हो गई। हादसा झांसी-ग्वालियर रोड पर महेंद्रपुरी कॉलोनी के समीप हुआ।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पंचायत भवन के पास अंबावाय में रहने वाला अजय प्रजापति (27) डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था। रात में ऑर्डर देकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच महेंद्रपुरी कॉलोनी के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
तीन बहनों में था इकलौता
अजय की शादी दो माह पहले छनियापुरा में रहने वाली नैंसी से हुई थी। वह परिवार की तीन बहनों में इकलौता बेटा था। थाना प्रभारी सीपरी बाजार जेपी चौबे ने बताया कि डिलीवरी ब्वॉय को ट्रक ने टक्कर मारी है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
