थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में आईटीआई के पास बुधवार को दिनदहाड़े आर्य कन्या स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा चंचल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पीछे की ओर से दीवार फांदकर अंदर आया था। इसके बाद छात्रा को गोली मार दी। गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी के भाग निकला। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारण और आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस पड़ताल कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसएसपी विकास कुमार के मुताबिक मुताबिक आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
