झांसी-ललितपुर हाईवे पर तालबेहट के तेरई फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर मारने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को नाजुक हाल में मेडिकल अस्पताल लाया गया। शनिवार तड़के एक युवक की मौत हो गई जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक को तलाशने में जुटी है।




टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के मोहनगढ़ गांव निवासी देवेंद्र (19) पुत्र सुरेश वंशकार प्राइवेट काम करता था। परिवार का वह इकलौता बेटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों ने बताया काम की तलाश में शुक्रवार दोपहर वह झांसी के लिए निकला था। रजपुरा गांव में रहने वाले उसके दोस्त अर्जुन और अजय भी साथ में थे। एक बाइक से तीनों झांसी जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया देवेंद्र बाइक चला रहा था। उनकी बाइक जैसे ही तेरई फाटक पुलिया पहुंची, पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर जा गिरे। देवेंद्र समेत अर्जुन एवं अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। देवेंद्र के सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। हालत नाजुक होने पर उनको तालबेहट सीएचसी से झांसी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर देवेंद्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है घायलों का उपचार चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें