अमर उजाला की पड़ताल के बाद परिवहन विभाग ने अवैध मोटर ड्राइविंग स्कूलों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इस जांच में कई स्कूलों की अनियमितताएं सामने आई हैं। टीम को तीन साल पहले स्कूल का लाइसेंस खत्म होने के बाद भी यह संचालित होता मिला। अधिकारियों ने सभी अवैध स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।




संभागीय निरीक्षक संतोष कुमार ने नौबस्ता चौराहे पर हिंदुस्तान मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण किया। पता चला कि इस स्कूल का लाइसेंस तीन वर्ष पहले ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद स्कूल संचालित हो रहा था। हनुमंत मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का लाइसेंस पशुपति नगर नौबस्ता के पते पर था लेकिन यह स्कूल किदवईनगर से संचालित हो रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें