आसमान साफ रहने से बुधवार को लोगों को गर्मी का एहसास हुआ व तेज धूप के कारण तिलमिला उठे। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि नौतपा में जितना महानगर नहीं तपा लेकिन अब तापमान बढ़ने से तपना शुरू हो गया है। तीन दिन तक हल्के व मध्यम बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

नौतपा में मौसम के उतार-चढ़ाव और आंधी बारिश ने लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होने दिया पर नौतपा खत्म होने के अगले दिन आसमान साफ रहा और तेज और चटक धूप के कारण लोग तिलमिला उठे। आलम यह रहा कि लोग घर से हाथ और मुंह ढककर जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। गर्मी से राहत पाने के लिए जूसों की दुकानों पर भीड़ लगी रही।

बुधवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आदित्य सिंह ने बताया कि चार और पांच जून को हल्के और मध्यम बादलाें की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ ही इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। जबकि, छह जून को आसमान में हल्के और माध्यम बादल छाए रहने के साथ 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं उन्होंने बताया कि नौ जून तक पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें