शनिवार को 28 परीक्षा केंद्रों पर उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड की ओर से कराई गई। होमगार्ड पद की लिखित परीक्षा दो पालियों में कराई गई। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। पहले दिन प्रथम पाली में 2790 एवं द्वितीय पाली में 2670 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए।




तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रों को परीक्षा केंद्रोें में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगहबानी की गई। परीक्षा नोडल अधिकारी ने बताया कि पहले दिन दोनों पालियों में कुल 22,848 छात्रों को शामिल होना था। इनमें पहली पाली में 2790 एवं दूसरी पाली में 2670 अनुपस्थित रहे। कुल 17,388 छात्रों ने परीक्षा दी। पहले दिन की परीक्षा शांति पूर्ण रही। इस दौरान एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति, पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह, सीओ सदर रामवीर सिंह, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम समेत अन्य पुलिस अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें