ऑन लाइन सट्टा खिला रहे दो सटोरियों को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सटोरियों से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, 1060 रुपये नगद व ऑन लाइन सट्टा से संबंधित 329216 क्वाइंस के अलावा बैंक खाते से 271262 रुपये सीज कर दिए है। वहीं स्कूटी के दस्तावेज न दिखाने पर उसे भी सीज कर दिया है। पुलिस को मोबाइल के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जिसके आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

प्रेमनगर पुलिस ने डगरिया तिराहे पर चेकिंग के दौरान ऑनलाइन आईडी बनवाकर दूसरे जिले एवं प्रदेश के सटोरियों के साथ मिलकर आईपीएल सट्टा खिलवाने वाले दो युवक को स्कूटी से भागते समय गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक का नाम कल्पनाथ सिंह उर्फ कल्पेश निवासी न्यू नाल गंज सीपरी बाजार व अमित रैकवार निवासी प्रेमगंज सीपरी बाजार बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 1060 रुपये नगद व दो मोबाइल फोन बरामद हुए। दोनों के मोबाइल फोन की जांच करने पर पुलिस ने देखा कि आईपीएल मैच में ऑन लाइन ट्रोजेक्शन चल रहा था। जबकि ऑनलाइन वालेट में 32916 क्वाइंस मौजूद मिले और बैंक से सट्टा लेन-देने की कुल रकम 271261 मिली। जिसे पुलिस ने सीज करा दिया। प्रेमनगर थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय ने बताया कि स्कूटी के कागजाद न दिखा पाने पर उसे भी सीज कर दिया है। दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

दोनों के मोबाइल से मिली कई साइट

पुलिस की माने तो कल्पेश साथी अमित के साथ सट्टा खिलाता है। उसके मोबाइल पर ऑनलाइन सट्टा की कई साइट मिली। पूछताछ में कल्पेश ने बताया कि वह मुख्य एजेंट है। वहीं आईडी देकर सट्टा खिलवाता है। पुलिस ने कल्पेश की मोबाइल पर छह आईडी व अमित के मोबाइल पर तीन साइट खुली पाई। पुलिस छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें