अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन

Updated Fri, 12 Jun 2026 09:30 PM IST

सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने 203 गुमशुदा मोबाइल के वास्तविक स्वामियों को तलाश करने में कामयाबी हासिल की।


Jhansi: Police returned 203 lost mobile phones worth ₹38 lakh

खोए हुए मोबाइल पाकर खुशी जाहिर करते लोग एवं साथ में एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति।
– फोटो : संवाद



विस्तार

सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) एवं सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने 203 गुमशुदा मोबाइल के वास्तविक स्वामियों को तलाश करने में कामयाबी हासिल की। इन सभी मोबाइल की कुल कीमत करीब 38 लाख रुपये आंकी गई है।


शुक्रवार को एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति की मौजूदगी में यह फोन उनके वास्ताविक स्वामियों को सौंप दिया गया। एसएसपी ने बताया कि विभिन्न आवेदकों ने मोबाइल फोन गुम होने संबंधी सूचना दी थी। इनके आधार पर सर्विलांस टीम ने सीईआईआर पोर्टल की सहायता से तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए 203 मोबाइल फोन ट्रेस करके बरामद किए। पोर्टल पर भी मोबाइल को ब्लॉक एवं ट्रैक करने की प्रक्रिया अपनाई गई थी। अपना गुम मोबाइल वापस पाकर इन लोगों के चेहरे पर खुशी भी नजर आई।

जानकारी देते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति…







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें