रक्सा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब, तमंचा और कारतूस के साथ मंगलवार तड़के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 79.42 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब समेत तमंचा एवं 1.32 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस उनको काफी समय से तलाश रही थी।



सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि काले रंग की कार में अवैध शराब और हथियार लेकर कुछ लोग मध्य प्रदेश की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम अठोंदना पठारी तिराहा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इस कार को रोकने की कोशिश करने पर कार सवार भागने लगे। कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में भूपेंद्र सिंह यादव निवासी दतिया एवं राजस्थान के डींग जनपद निवासी विष्णु सिंह  शामिल हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से शराब की 256 बोतलें बरामद हुईं। इनमें वुडनोट, बकार्डी, कैप्टन मॉर्गन, आफ्टर डार्क समेत कई ब्रांड शामिल हैं। तस्करों ने बताया कि यह शराब वह लोग ऊंचे दाम में बेचने के लिए मध्य प्रदेश एवं उप्र लेकर जाते थे। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया  गया है। पुलिस टीम में रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह, विशाल राजपूत समेत अन्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *