अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन

Updated Wed, 08 Jul 2026 09:01 PM IST

ईडी दस्ते ने तलाशी के दौरान चल-अचल संपत्तियों, वित्तीय लेन-देन और कारोबारी गतिविधियों से जुड़े कई अहम दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और रिकॉर्ड बरामद किए हैं। 


Jhansi: ED raids 11 locations linked to former MLA Deepnarayan; searches lasted over 12 hours.

पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव
– फोटो : फेसबुक



विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के गरौठा से पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव उनकी पत्नी पूर्व विधायक मीरा यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए उनके 11 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। इनमें दीपनारायण एवं उनके सहयोगियों के झांसी में नौ और लखनऊ स्थित पूर्व विधायक मीरा यादव के दो ठिकाने शामिल थे। ईडी की कार्रवाई से दिन भर खलबली मची रही। ईडी दस्ते ने पूर्व विधायक दीपनारायण, उनकी पत्नी मीरा यादव एवं बेटे मून से भी पूछताछ की। तलाशी के दौरान चल-अचल संपत्तियों, वित्तीय लेन-देन और कारोबारी गतिविधियों से जुड़े कई अहम दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और रिकॉर्ड बरामद किए हैं। देर-शाम तक ईडी छानबीन में जुटी रही।




 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें