न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey

Updated Wed, 08 Jul 2026 09:29 PM IST


Accident Shatters Happiness of Two Families: Wedding Fixed Just a Month Ago; Tragedy Devastates Lives

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला



आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर आईटीआई चौराहे के पास हुए भीषण बस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। हादसे में जान गंवाने वाले बस हेल्पर दीपक कुमार और चालक विक्रम सिंह अपने-अपने परिवारों के सहारे थे। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


दीपक कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन निर्मला देवी ने बताया कि परिवार में तीन बहनों के बीच दीपक ही अकेला भाई था। पिता दिव्यांग हैं, जबकि मां रामप्यारी देवी का बेटे की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक पिछले करीब पांच वर्षों से बस में हेल्पर की नौकरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। करीब एक माह पहले ही दीपक का रिश्ता हरियाणा के फरीदाबाद में तय हुआ था। अगले छह माह के भीतर शादी होनी थी और घर में तैयारियां शुरू होने लगी थीं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें