बस से बारात में शामिल होने जा रहे एक व्यक्ति की सुकवा-ढुकवा बांध के पुल से नदी में गिरकर डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी लिया है।




दतिया के ग्राम बसवाहा निवासी कोमल सिंह (55) पुत्र घनशोले थाना बड़ागांव इलाके के ग्राम बराठा से कंधारी कला (ब्लॉक तालबेहट, जिला ललितपुर) बस से एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। बारातियों के मुताबिक, रात करीब 10:45 बजे सुकवा-ढुकवा पुल से बस गुजर रही थी तभी बाइक पर सवार कुछ लोग आए और पुल से निकलने को लेकर चालक से बहस करने लगे। इसी दौरान कोमल बस से नीचे उतरा। पुल पर कम स्थान होने से अचानक कोमल का पैर फिसल गया और वह पुल से नीचे नदी में गिर गया। जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें