पुलिस लाइन प्रशिक्षण केंद्र के बाहर तेज रफ्तार लग्जरी कार ने होमगार्ड बनने आए युवक को रौंद डाला। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक कार में टेस्ट ड्राइव कर रहा था, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कानपुर के नौबस्ता के राजेंद्र नगर निवासी संदीप सिंह यादव (30) ने कुछ दिनों पहले ही यूपी होमगार्ड भर्ती पास की थी। इन दिनों प्रमाणपत्रों का सत्यापन कार्य कराया जा रहा है। संदीप भी अपने प्रमाण पत्रों की जांच कराने अपने भांजे आयुष के साथ आया था। आयुष ने भी होमगार्ड परीक्षा पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पास कर चुका था। बुधवार शाम करीब 4 बजे दस्तावेज सत्यापन कराकर बाहर निकला। दोनों समोसे खाते हुए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आई लाल रंग की कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर संदीप सड़क पर गिर पड़ा। अनियंत्रित कार उसे कुचलते ही आगे डिवाइडर पर जा भिड़ी। कार को भागने की कोशिश करने पर स्ट्रीट लाइट से जा टकराई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस संदीप को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक की तलाश की जा रही है।