झांसी मेडिकल कॉलेज में तैनात बायोकेमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर के सूने घर को नकाबपोश चोरों ने निशाना बना लिया। बदमाश ताले तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और करीब 70 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। वारदात के समय डॉक्टर परिवार के साथ वृंदावन गए हुए थे।
बताया जा रहा है कि डॉ. प्रभाकर परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन गए थे। इसी दौरान घर सूना पाकर सोमवार सुबह तड़के करीब तीन बजे नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। चोरों ने पहले घर के ताले तोड़े और इसके बाद अंदर रखे सामान को खंगाला। बदमाश घर से करीब 70 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में चार नकापोश दिखाई दे रहे हैं।
