{“_id”:”675d387e8ffdfe11280aaf66″,”slug”:”jhansi-jailer-kasturi-lal-gupta-beaten-by-unknown-assailants-2024-12-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: झांसी जेलर को अज्ञात हमलावरों ने पीटा, निजी कार से जा रहे थे कस्तूरी लाल गुप्ता; तभी टूट पड़े बदमाश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
झांसी जेलर को अज्ञात हमलावरों ने पीटा – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी जिला कारागार के जेलर पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में जेलर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके ड्राइवर ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों उसे भी पीट दिया। फिलहाल जेलर का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
Trending Videos
घटना शनिवार सुबह 12:30 बजे के करीब की बताई जा रही है। झांसी जिला कारागार के जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता अपनी निजी कार से नवाबाद थाना क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक चौराहा से जेल की ओर जा रहे थे, इसी बीच चार पहिया वाहन से आए हमलावरों ने जेलर की कार रोककर उन्हें गाड़ी से बाहर खींच लिया और लाठी डंडे समेत अन्य हथियारों से हमला कर दिया।
जेलर के ड्राइवर ने जैसे ही जेलर को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी हमलावरों ने बुरी तरह पीट दिया। घटना में जेलर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यहां घटना की जानकारी होते ही नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले हमलावर फरार हो गए। जेलर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।