झांसी। जेल में बंद अली अहमद को अपने भाई अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रयागराज ले जाने की तैयारी शुक्रवार देर रात तक चलती रही। हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जेल प्रशासन ने उसे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज ले जाने की तैयारी की। देर रात जेल परिसर के पास हाईकोर्ट का आदेश पहुंचा। वरिष्ठ जिला जेल अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर अली को झांसी जेल से प्रयागराज रवाना किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

बताते चलें कि अली के भाई अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही अली को अंतिम संस्कार में शामिल कराने के लिए न्यायालय से अनुमति लेने की प्रक्रिया चल रही थी। हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जेल प्रशासन ने देर रात आवश्यक तैयारियां पूरी कीं हालांकि उसे देर-शाम तक ले जाने की तैयारी थी लेकिन, तमाम जरूरी औपचारिकताएं न पूरी हो पाने से वह नहीं जा सका। शनिवार सुबह वह पुलिस सुरक्षा में प्रयागराज ले जाया जाएगा।

गाय से टकराने के बाद बच गया था अतीक

अतीक के बेटे अबान की मौत उसकी कार के हाईवे पर अचानक बछड़े के टकराने की वजह से हुई। हादसे में अवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इसके पहले उसके पिता अतीक अहमद के भी गुजरात से प्रयागराज जाते समय 27 मार्च 2023 को झांसी पहुंचने से पहले शिवपुरी जिले से खराई चेकपोस्ट के पास अचानक वैन के सामने एक गाय आ गई और वैन से टकरा गई। हादसे में गाय की मौके पर मौत हो गई। हालांकि वैन पलटने से बच गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें