भंडरा। एक महिला ने देवरी पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 16 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे उसकी बहू घर पर थी। इसी दौरान एक व्यक्ति छिपकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना रहा था। नजर पड़ने पर उसने विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद
