झांसी से यात्रा को दिखाई गई हरी झंडी, रोजगार के लिए तैयार करेगी

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। प्राविधिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक संदीप सिंह ने सोमवार को कौशल विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके जरिये देशभर के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को एआई और रोजगार के बदलते स्वरूप के लिए जागरूक किया जाएगा। यात्रा झांसी से शुरू होकर ललितपुर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद होते हुए प्रयागराज और वाराणसी तक जाएगी।

आईसेक्ट ने ‘समर्थ भारत, सक्षम भारत’ पहल के तहत इस यात्रा की शुरुआत की है। यात्रा टीम ने राजकीय प्राविधिक शिक्षा संस्थान झांसी में सोमवार को विद्यार्थियों से संवाद किया। प्रशिक्षक संदीप साहू ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के तरीके सिखाए। इस बार एआई साक्षरता मिशन को विशेष प्रमुखता दी गई है। संयोजक विकास श्रीवास्तव और सौरभ सक्सेना ने बताया कि विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में एआई के उपयोग और इससे जुड़े नए विकल्पों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसमें साइबर सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बारे में बुनियादी जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर अशफाक खान और श्रद्धा सिंह, सहायक समीर खान आदि मौजूद रहे।

00000000000

कॅरिअर विकल्पों पर होगी चर्चा

यह अभियान 20 राज्यों तक पहुंचेगा। इसका लक्ष्य 300 जिलों में जागरूकता फैलाना है। यात्रा 500 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में संवाद करेगी। साथ ही 1,000 से अधिक आईसेक्ट नॉलेज प्रोवाइडर्स एवं केंद्रों से समन्वय स्थापित करेगी। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को कौशल विकास की जानकारी दी जाएगी। इसमें नई शिक्षा नीति और कॅरिअर विकल्पों पर भी चर्चा होगी। आधुनिक तकनीक और भविष्य की रोजगार संभावनाओं से भी अवगत कराया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *