दतिया। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास सर्विस रोड पर तेज रफ्तार एक कार ने बाइक पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान पवन, ट्विंकल और शानू अली के रूप में हुई है। ये तीनों युवक बाइक के सर्विस सेंटर पर काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान झांसी की ओर से आ रही एक बेकाबू कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक ट्विंकल ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *